लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने महिला एशिया कप के लिये बुनियादी ढांचे पर 30 करोड़ रुपये खर्च किये

By भाषा | Updated: December 28, 2021 16:36 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार ने 20 जनवरी से मुंबई और पुणे में होने वाली एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी के लिये बुनियादी ढांचे पर 30 करोड़ रुपये खर्च किये।

खेल और युवा सेवा निदेशालय के आयुक्त ओम प्रकाश बकोरिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र सरकार ने आधारभूत ढांचें में सुधार और प्रतियोगिता के आयोजन के लिये लगभग 30 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं।’’

स्थानीय आयोजन समिति के बयान में बकोरिया ने कहा, ‘‘हम इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम के मुख्य मैदान पर काम करने के अलावा स्टेडियम परिसर में ही दो अभ्यास मैदान तैयार किये जा रहे हैं। मुख्य स्टेडियम को भी पूरी तरह से नयी सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है जिसमें नयी ‘फ्लड लाइट’ लगाना भी शामिल है।

टूर्नामेंट मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल छह फरवरी को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!