लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश सरकार ने हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 14:28 IST

Open in App

भोपाल, 12 अगस्त तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को गुरुवार को यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने भोपाल के मिंटो हॉल में हुए सम्मान समारोह में विवेक को एक करोड़ रुपये का चैक और शॉल सौंपी।

इससे पहले सुबह चौहान और विवेक ने यहां स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा लगाया।

विवेक मध्यप्रदेश के हौशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के शिवनगर चांदौन गांव के रहने वाले हैं।

विवेक ने अर्जेन्टीना के खिलाफ मैच में गोल दागकर भारत की क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित की थी जिसके बाद चौहान ने इस मिडफील्डर से बात करके उन्हें बधाई दी थी।

भारतीय टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम से हार गई थी लेकिन तीसरे स्थान के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को हराकर ओलंपिक कांस्य पदक जीतने में सफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!