मध्य प्रदेश सरकार ने विवेक और नीलकांत के लिये एक करोड़ रूपये के पुरस्कार की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 17:29 IST2021-08-05T17:29:17+5:302021-08-05T17:29:17+5:30

Madhya Pradesh government announces Rs 1 crore award for Vivek and Neelkanth | मध्य प्रदेश सरकार ने विवेक और नीलकांत के लिये एक करोड़ रूपये के पुरस्कार की घोषणा की

मध्य प्रदेश सरकार ने विवेक और नीलकांत के लिये एक करोड़ रूपये के पुरस्कार की घोषणा की

भोपाल, पांच अगस्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को हॉकी खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांत शर्मा के लिये एक एक करोड़ रूपये के पुरस्कार की घोषणा की जो तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

विवेक होशंगाबाद जिले के इटारसी तहसील के शिवनंगर चंदन गांव के हैं तो नीलकांत ने मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी में ट्रेनिंग ली थी।

एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को पराजित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश सरकार दोनों खिलाड़ियों को एक एक करोड़ रूपये की सम्मान निधि देगी। ’’

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh government announces Rs 1 crore award for Vivek and Neelkanth

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे