लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड की परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने के लिए बल्लेबाजी में कुछ तकनीकी बदलाव किये: रोहित

By भाषा | Updated: August 6, 2021 11:49 IST

Open in App

नॉटिंघम, छह अगस्त भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफल होने के लिए अपनी बल्लेबाजी में कुछ तकनीकी बदलाव किए हैं, जिसमें गेंद को शरीर के करीब खेलना और क्रीज का इस्तेमाल शामिल है।

रोहित ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद गुरुवार को कहा, ‘‘ हां, आपको काफी कुछ बदलना होता है और यह कुछ ऐसा जो मैंने भी किया है। जब गेंद स्विंग होती है तो आपके खेल के बहुत सारे तकनीकी पहलू होते हैं जिसका आपको एक सलामी बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल करने की जरूरत होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इन परिस्थितियों में खेलना कभी आसान नहीं होता, लेकिन आप मुश्किल परिस्थितियों में हमेशा खुद को एक बल्लेबाज के रूप में चुनौती देते हैं।  मैं भी यही करने की कोशिश कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपनी तकनीक में भी कुछ बदलाव किये हैं। मैं क्रीज में ज्यादा हिलने-डुलने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, बल्ले को शरीर के करीब रखते हुए जितना हो सके स्थिर रहने की कोशिश कर रहा हूं।’’

रोहित बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के बाद पुल शॉट खेलने के कारण 36 रन पर आउट हो गये। उन्होंने इस शॉट का बचाव करते हुए कहा कि अगर गेंद उनकी पहुंच में रही तो वह शॉट खेलेंगे।

लोकेश राहुल के साथ पहले पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी करने के बाद रोहित ओली रॉबिन्सन की शार्ट पिच गेंद पर अपना पसंदीदा पुल शॉट खेलकर आउट हो। सैम कुरेन ने सीमारेखा के पास उनका कैच लपका।

उन्होंने कहा, ‘‘ जैसे आपने कहा कि यह मेरा पसंदीदा शॉट है, इसलिए मुझे शॉट खेलना है, हमें खेल के पहले घंटे में कोई खराब गेंद नहीं मिली और उनके गेंदबाज काफी अनुशासित थे।’’

खराब रोशनी और बारिश के कारण दिन में केवल 33.4 ओवर का खेल ही हो पाया जिसमें भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 125 रन बनाये। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की अगुवाई में इंग्लैंड ने 15 रन के अंदर चार विकेट निकालकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। भारत  इंग्लैंड के 183 रन से 58 रन पीछे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!