लाइव न्यूज़ :

लुकाकु के शानदार प्रदर्शन से बेल्जियम की रूस पर आसान जीत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 10:14 IST

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), 13 जून (एपी) रोमेलु लुकाकु के दो गोल की मदद से बेल्जियम ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपिय​नशिप — यूरो 2020 के अपने पहले मैच में रूस को 3—0 से हराया।

लुकाकु ने अपना पहला गोल दागने के बाद डेनमार्क के खिलाड़ी क्रिस्टियन एरिक्सन के लिये भावुक संदेश भी भेजा। वह 10वें मिनट में गोल करने के बाद टेलीविजन कैमरा के पास गये और उसे दोनों हाथों से पकड़कर कहा, ''क्रिस, क्रिस, आई लव यू।''

लुकाकु इटली की टीम इंटर मिलान में एरिक्सन के साथी हैं। एरिक्सन डेनमार्क और फिनलैंड के बीच मैच के दौरान मैदान पर बेहोश हो गये थे। इस कारण यह मैच 90 मिनट तक रुका रहा था। बेल्जियम का मैच शुरू होने तक यह समाचार मिल गया था कि एरिक्सन की स्थिति स्थिर है।

बेल्जियम की तरफ से स्थानापन्न थामस मुनीर ने 34वें मिनट में दूसरा गोल किया। लुकाकु ने 26,264 दर्शकों के सामने 88वें मिनट में तीसरा गोल करके शीर्ष रैंकिंग के बेल्जियम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

मैच शुरू होने से पहले बेल्जियम के ​खिलाड़ियों ने एक घुटने के बल पर बैठकर नस्लवाद के खिलाफ अपना समर्थन भी व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!