कोविड-19 यात्रा प्रतिबंधों के कारण एलपीजीए शंघाई टूर्नामेंट रद्द

By भाषा | Updated: August 25, 2021 14:08 IST2021-08-25T14:08:59+5:302021-08-25T14:08:59+5:30

LPGA Shanghai tournament canceled due to COVID-19 travel restrictions | कोविड-19 यात्रा प्रतिबंधों के कारण एलपीजीए शंघाई टूर्नामेंट रद्द

कोविड-19 यात्रा प्रतिबंधों के कारण एलपीजीए शंघाई टूर्नामेंट रद्द

शंघाई, 25 अगस्त (एपी) महिलाओं के गोल्फ टूर (एलपीजीए) ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 से जुड़े मौजूदा यात्रा प्रतिबंधों के कारण अक्टूबर में होने वाले एलपीजीए शंघाई टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन क्विझोंग गार्डन गोल्फ क्लब में 14 से 17 अक्टूबर तक किया जाना था।इसके बाद एशिया में अगले सप्ताहों में दो टूर्नामेंटों का आयोजन किया जाना है। इनमें दक्षिण कोरिया के बुसान में 21 से 24 अक्टूबर के बीच होने वाला बीएमडब्ल्यू लेडीज चैंपियनशिप और जापान के ओत्सु में चार से सात नवंबर के बीच होने वाला टोटो जापान क्लासिक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: LPGA Shanghai tournament canceled due to COVID-19 travel restrictions

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Shanghai