लाइव न्यूज़ :

लवलीना और शिव थापा एआईबीए एथलीट समिति में जगह के दावेदार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 11:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की एथलीट समिति में एशिया का प्रतिनिधि बनने की दौड़ में हैं, जिसका गठन पुरुषों और महिलाओं की विश्व चैंपियनशिप के दौरान मतदान से किया जाएगा।

पुरुषों का विश्व चैंपियनशिप अभी बेलग्रेड में चल रही है, जहां थापा 63.5 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे हैं। महिला विश्व चैंपियनशिप का आयोजन दिसंबर में तुर्की में किया जा सकता है। लवलीना को तोक्यो ओलंपिक के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में जगह मिली है।

एआईबीए को पांच परिसंघों से 34 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 27 को योग्य पाया गया।

लवलीना और थापा में से यदि किसी को चुना जाता है, तो यह लगातार दूसरी बार पैनल में भारत की उपस्थिति सुनिश्चित करेगा। पूर्व विश्व चैंपियन एल सरिता देवी को अंतरिम अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तहसेन के कार्यकाल के दौरान 2019 में एथलीट समिति में निर्विरोध चुना गया था।

एशियाई ब्लॉक के दावेदारों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।

लवलीना को उत्तर कोरिया की पूर्व विश्व चैंपियन और दो बार की एशियाई पदक विजेता पैंग चोल मिह और कजाकिस्तान की दो बार की विश्व चैंपियन और मौजूदा एशियाई स्वर्ण पदक विजेता नायज़म किज़ैबे से चुनौती मिलेगी।

थापा का सामना उज्बेकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बखोदिर जलोलोव, पाकिस्तान के अवैस अली खान और कजाकिस्तान के दो बार के विश्व और एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता अबलाखान झुसुपोव से होगा।

प्रत्येक परिसंघ से एक महिला और एक पुरुष सदस्य एथलीट समिति में चुना जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!