लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय चैम्पियनशिप के बाद जर्मनी के कोच पद से इस्तीफा देंगे लोउ

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:12 IST

Open in App

बर्लिन, नौ मार्च (एपी) जर्मनी के कोच जोकिच लोउ इस साल यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के बाद पद से इस्तीफा दे देंगे जबकि पहले उनका इरादा अगले विश्व कप तक पद पर बने रहने का था ।

जर्मन फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को कहा कि लोउ ने यूरोपीय चैम्पियनशिप के बाद उनका करार खत्म करने का अनुरोध किया है । यह अनुबंध पहले विश्व कप 2022 तक के लिये था ।

लोउ 2006 में जर्मनी के कोच बने थे और 189 मैचों तक टीम के साथ रहे हैं । उनके कोच रहते जर्मनी ने 2014 विश्व कप जीता लेकिन पिछले विश्व कप से टीम के पहले दौर से बाहर होने और उसके बाद से खराब प्रदर्शन के बाद उन पर काफी दबाव था । जर्मनी नवंबर में नेशंस लीग में स्पेन से 0 . 6 से हार गई थी ।

लोउ ने कहा ,‘‘ मैं काफी सोच समझकर यह फैसला ले रहा हूं । देश की टीम के साथ जुड़े रहना मेरे लिये गर्व की बात थी । मैं 17 साल तक इसी वजह से देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ काम कर सका ।’’

लोउ ने रूस में विश्व कप के बाद टीम में बदलाव करते हुए थॉमस मूलर, जेरोम बोटेंग और मैट्स हमेल्स जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर करके नये चेहरों को मौके दिये थे लेकिन इससे भी अनुकूल नतीजे नहीं मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!