लाइव न्यूज़ :

आरसीबी के खिलाफ हार ने खिलाड़ियों को सोचने का मौका दिया: पोंटिंग

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:51 IST

Open in App

दुबई, नौ अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अंतिम लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) से मिली हार ने उनकी टीम को प्लेऑफ से पहले ‘चिंतन करने का मौका’ मुहैया कराया है।

शुक्रवार को आरसीबी से सात विकेट की नाटकीय हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में सीधे प्रवेश के लिये वापसी करने की कोशिश करेगी और इसके लिये उसका सामना रविवार को इसी स्थल पर पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैच समाप्त करने का तरीका और हम जिस तरह से हारे वो निराशाजनक रहा। लेकिन मैं इससे बिलकुल भी नाखुश नहीं हूं। मुझे सच में लगता है कि यह अच्छा हुआ क्योंकि इससे खिलाड़ियों को चिंतन करने का मौका मिलेगा और वे सोचेंगे कि रविवार के मैच के लिये हम कैसे सुधार कर सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन थोड़ा सा अलग परिणाम रहा इसलिये आपको पिछली बातों को भूलकर अगले मैच पर ध्यान लगाना शुरू करना होगा। ’’

पोंटिंग ने साथ ही माना कि हारने के बावजूद टीम पिछले कुछ मैचों की तुलना में बेहतर खेली जिसमें टीम ने जीत हासिल की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भले ही हार गये, लेकिन कुछ चीजें अच्छी रहीं। मुझे लगता है कि यह आगे उठाया हुआ कदम है। अगर आप चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच को देखो तो यह शानदार प्रदर्शन नहीं था, मुंबई के खिलाफ मैच भी अच्छा नहीं था लेकिन फिर भी हम मैच जीतने में सफल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!