लाइव न्यूज़ :

ज्वेरेव से हार कर जोकोविच का गोल्डन स्लैम पूरा करने का सपना टूटा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:45 IST

Open in App

तोक्यो , 30 जुलाई (एपी) दुनिया के शीर्ष रैंकिंग के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का ओलंपिक के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में शुक्रवार को अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार कर गोल्डन स्लैम पूरा करने का सपना टूट गया।

सर्बिया के इस खिलाड़ी को जर्मनी के ज्वेरेव ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद दो घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 1-6, 6-3, 6-1 से हराया।

जोकोविच ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन स्लैम पूरा करने वाला पहला पुरुष खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहे थे। वह इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीत चुके है जबकि यूएस ओपन का आयोजन होना बाकी है।

एक ही साल में चारों ग्रैंड स्लैम के साथ ओलंपिक स्वर्ण जीतने को गोल्डन स्लैम कहते है। स्टेफी ग्राफ (1988) इस उपलब्धि को हासिल करने वाली इकलौती टेनिस खिलाड़ी है।

चौथी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव स्वर्ण पदक के लिए कारेन खाचानोव का सामना करेंगे। रूस के इस खिलाड़ी ने एक अन्य सेमीफाइनल में स्पेन पाब्लो कार्रेनो बुस्टा को 6-3,6-3 से हराया।

जोकोविच कांस्य पदक मुकाबले में बुस्टा से भिंड़ेंगे।

पिछले ढाई महीने में यह जोकोविच की पहली हार है। इससे पहले इटैलियन ओपन में राफेल नडाल के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यहां के उमस भरे मौसम में जोकोविच पहले सेट को आसानी से जीतने के बाद लय को बरकरार रखने में असफल रहे और ज्वेरेव ने आसानी से अंक जुटाये।

जोकोविच इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके है। उनके पास हालांकि मिश्रित युगल में भी स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। उनकी और निना स्टोजानोविच की जोड़ी मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) की  इलेना वेसनिना एवं असलान कारात्सेव की जोड़ी का सामना करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!