लाइव न्यूज़ :

लंबी कूद के खिलाड़ी श्रीशंकर ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: March 16, 2021 18:50 IST

Open in App

पटियाला, 16 मार्च भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने पटियाला में फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 8.26 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ मंगलवार को तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

लंबी कूद में ओलंपिक क्वालीफिकेशन का स्तर 8.22 मीटर है।

केरल के 21 साल के खिलाड़ी ने पांचवें प्रयास में 8.26 मीटर की कूद के साथ अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया, जो उन्होंने 2018 में 8.20 मीटर की कूद के साथ कायम किया था।

श्रीशंकर ने पहले चार प्रयास में क्रमश: 8.02 मीटर, 8.04 मीटर, 8.07 मीटर और 8.09 मीटर की दूरी तय करने के बाद पांचवें प्रयास में 8.26 मीटर की छलांग लगाई। इसके बाद उनका आखिरी प्रयास विफल हो गया।

केरल के एक अन्य खिलाड़ी मोहम्मद अनीस याहिया (आठ मीटर) ने इसमें रजत जबकि कर्नाटक के एस लोकेश (7.60 मीटर) ने कांस्य पदक हासिल किया।

एथलेटिक्स में इससे पहले भारत के लिए पैदल चाल में पांच (पुरुषों की 20 किलोमीटर स्पर्धा में केटी इरफान, संदीप कुमार और राहुल रोहिला तथा महिलाओं की 20 किलोमीटर स्पर्धा में भावना जाट और प्रियंका गोस्वामी), भाला फेंक में दो (नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह) के अलावा अविनाश साबले (पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज) और चार गुणा 400 मिश्रित रिले टीम ने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!