लाइव न्यूज़ :

फीफा अंडर17 महिला विश्व कप 2022 के एलओसी ने कोच शिक्षा छात्रवृति कार्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 16:38 IST

Open in App

मुंबई, आठ मार्च अंडर17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2022 की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने यहां महिला फुटबॉल के विकास के लिए फीफा की मदद से कोच शिक्षा छात्रवृति कार्यक्रम शुरू किया।

इस ई-लाईसेंस कोर्स में उभरती हुई 21 कोचों को सभी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेल के सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों तरह से प्रशिक्षित किया गया।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक , ‘‘यह कार्यक्रम कोच शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत को दर्शाता है जिसे महाराष्ट्र के अन्य जिलों में आगे बढ़ाया जाएगा। इसे महाराष्ट्र सरकार और पश्चिमी भारत फुटबॉल संघ (डब्ल्यूआईएफए) के साथ मिलकर पणे, ठाणे, नागपुर और कोल्हापुर में आयोजित किया जाएगा।’’

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 और एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) महिला एशियाई कप भारत 2022 के एलओसी की टूर्नामेंट निदेशक रोमा खन्ना ने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि टूर्नामेंट की मेजबानी करने से स्थानीय समुदाय को लाभ हो सके और आज का कार्यक्रम एक नई शुरुआत का संकेत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जमीनी स्तर पर अधिक महिला कोचों की मौजूदगी से अधिक युवा लड़कियां और महिलाएं इस खेल से जुड़ेगी।’’

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने कहा, ‘‘ पिछले वर्षों की तुलना में अब हर श्रेणी में अधिक महिला कोचों को देखना वास्तव में उत्साहजनक है। मुझे यकीन है कि यह भविष्य में भी बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!