लाइव न्यूज़ :

दूसरी हार से लिवरपूल की खिताब की उम्मीदों को करारा झटका

By भाषा | Updated: December 29, 2021 10:36 IST

Open in App

लीसेस्टर, 29 दिसंबर (एपी) लिवरपूल का हारना और मोहम्मद सालाह का पेनल्टी चूकना , दोनों ही फुटबॉलप्रेमियों को असंभव से लगते हैं लेकिन दोनों बातें इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में हुई जिससे खिताब जीतने की लिवरपूल की उम्मीदों को करारा झटका लगा है ।

लीसेस्टर ने मंगलवार को खेले गए मैच में लिवरपूल को 1 . 0 से हराया । शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी अगर बुधवार के मैच में ब्रेंटफोर्ड को हरा देती है तो उसकी बढत नौ अंक की हो जायेगी।

सिटी न अभी तक लगातार नौ मैच जीत लिये हैं और पिछले तीन मैचों में 17 गोल दागे ।

लिवरपूल के स्टार फॉरवर्ड सालाह और सादियो माने अगले सप्ताह अफ्रीकी कप आफ नेशंस खेलने जा रहे हैं । उन्हें अपनी राष्ट्रीय टीमों के साथ देर से जुड़ने की अनुमति दी गई थी ताकि त्यौहार के इस दौर में वे लिवरपूल की जीत में योगदान दे सकें लेकिन ऐसा हुआ नहीं ।

सालाह को 16वें मिनट में पेनल्टी मिली लेकिन उनका कमजोर शॉट विरोधी गोलकीपर ने बचा लिया । वह 16 प्रयासों में पहली बार पेनल्टी पर गोल नहीं कर सके ।आखिरी बार वह अक्टूबर 2017 में पेनल्टी भुनाने में नाकाम रहे थे ।

लिवरपूल और चेलसी के 41 अंक हैं और दोनों सिटी से छह अंक पीछे हैं । तीनों टीमों ने 19 मैच खेल लिये हैं ।

अन्य मैचों में क्रिस्टल पैलेस ने नॉर्विच को 3 . 0 से हराया । वहीं वेस्ट हैम ने वाटफोर्ड को 4 . 1 से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!