लाइव न्यूज़ :

लिवरपूल ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 4-2 से हराकर चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की उम्मीद जगायी

By भाषा | Updated: May 14, 2021 10:02 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 14 मई (एपी) राबर्टो फर्मिनो के दो गोल की मदद से लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में मैनचेस्टर यूनाईटेड को 4-2 से हराकर चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की अपनी उम्मीद जगा दी।

कार्यवाहक कप्तान ब्रूनो फर्नाडिस ने यूनाईटेड को 10वें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी लेकिन डिएगो जोटा ने 34वें मिनट में बेहतरीन फ्लिक से बराबरी का गोल दाग दिया।

फर्मिंनो ने इसके बाद पहले हाफ के इंजुरी टाइम और फिर दूसरे हाफ के 72वें सेकेंड में गोल करके लिवरपूल को 3-1 से बढ़त दिला दी। मार्कस रशफोर्ड ने 68वें मिनट में यूनाईटेड की तरफ से दूसरा गोल किया लेकिन मोहम्मद सालेह ने 90वें मिनट में लिवरपूल का चौथा गोल करके यूनाईटेड की घरेलू मैदान पर इस सत्र में छठी पराजय सुनिश्चित की।

इस जीत से लिवरपूल के 35 मैचों में 60 अंक हो गये हैं और चौथे नंबर पर काबिज चेल्सी से चार अंक पीछे है। चेल्सी ने हालांकि उससे एक मैच अधिक खेला है। यूनाईटेड के 36 मैचों में 70 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!