लाइव न्यूज़ :

लिस्बन प्रतियोगिता को अभ्यास की तरह ले रहा था: नीरज

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून ओलंपिक टिकट हासिल करने वाले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लिस्बन स्पर्धा में 83.18 मीटर के साथ स्वर्ण जीतने पर शुक्रवार को कहा कि उन्होंने इस प्रतियोगिता को अभ्यास की तरह लेते हुए यह नतीजा हासिल किया है और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन बेहतर होगा।

इस 23 साल के खिलाड़ी एक साल से अधिक समय के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 83.18 मीटर के प्रदर्शन के साथ ओलंपिक तैयारी के मद्देनजर विदेशों में अच्छी शुरूआत की। उन्होंने गुरुवार को अपने छठे प्रयास में इस दूरी को हासिल की।

चोपड़ा ने कहा, ‘‘ हम पहले से जानते थे कि लिस्बन में इस प्रतियोगिता में कौन भाग ले रहा है और मेरे कोच ने मुझे अभ्यास की प्रतिस्पर्धा करने की सलाह के साथ कहा कि मुझे इसमें अपना शत प्रतिशत नहीं देना चाहिये। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे पास प्रतियोगिता (लिस्बन में) के लिए बहुत कम समय था और मैं इसे एक अभ्यास की तरह ही ले रहा था। आने वाले प्रतियोगिताओं में मुकाबले कड़े होंगे और मैं अधिक मेहनत करूंगा।’’

चोपड़ा के साथ कोच एवं बायोमैकेनिकल विशेषज्ञ क्लॉस बार्टोनिएट्स और फिजियो इसान मारवाह भी दौरे पर गये हैं।

वह 22 जून को स्वीडन में कार्लस्टेड मीट और 26 जून को फिनलैंड में कुओर्टेन खेलों में भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!