Lionel Messi FIFA World Cup 2022 Final: फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, यहां देखें टॉप 8 खिलाड़ियों की लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2022 22:23 IST2022-12-18T22:21:45+5:302022-12-18T22:23:01+5:30

Lionel Messi Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी फ्रांस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उतरने के साथ ही फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गये है।

Lionel Messi Argentina Vs France FIFA 2022 Final messi 26 match most matches in Football World Cup see here list top 8 players | Lionel Messi FIFA World Cup 2022 Final: फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, यहां देखें टॉप 8 खिलाड़ियों की लिस्ट

मेसी के अब विश्व कप में पेले के समान 12 गोल हो गए हैं।

Highlightsविश्व कप फाइनल में हाफटाइम तक 2-0 से बढ़त बना ली। मेसी ने 23वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया। 13 मिनट बाद एंजेल डि मारिया ने दूसरा गोल दागा।

Lionel Messi Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी फ्रांस के खिलाफ रविवार को फाइनल मुकाबले में उतरने के साथ ही फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गये है।

फुटबॉल विश्व कप में 20 से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूचीः

1. लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना (2006-22) - 26 मैच

2. लोथर मथाउस, जर्मनी (1982-98) - 25 मैच

3. मिरोस्लाव क्लोज़, जर्मनी (2002-14) - 24 मैच

4. पाओलो मालदिनी, इटली (1990-2002) - 23 मैच

5. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पुर्तगाल (2006-22)- 22 मैच

6. उवे सीलर, पश्चिम जर्मनी (1958-70) - 21 मैच

7. व्लादिस्लाव जमुदा, पोलैंड (1974-86)- 21 मैच

8. डिएगो माराडोना, अर्जेंटीना (1982-94)- 21 मैच।

लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने गत चैम्पियन फ्रांस के खिलाफ विश्व कप फाइनल में हाफटाइम तक 2-0 से बढ़त बना ली। मेसी ने 23वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया। इसके 13 मिनट बाद एंजेल डि मारिया ने दूसरा गोल दागा। मेसी के अब विश्व कप में पेले के समान 12 गोल हो गए हैं।

वह एक ही विश्व कप में ग्रुप चरण और नॉकआउट चरण के हर मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। मेसी का यह रिकॉर्ड 26वां विश्व कप मैच है और उन्होंने जर्मनी के लोथार मथाउस का रिकॉर्ड तोड़ा। वह 2006 से अब तक पांच विश्व कप में 11 गोल कर चुके हैं।

विश्व कप चैम्पियन टीम को चार करोड़ 20 लाख रुपये अपने फुटबॉल महासंघ के लिये मिलेंगे। वहीं फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल में हारने वाली टीम को तीन करोड़ डॉलर दिये जायेंगे। फ्रांस ने 2018 में विश्व कप जीता था तब ईनामी राशि तीन करोड़ 80 लाख डॉलर थी।

सारी रकम खिलाड़ियों को नहीं मिलती लेकिन अधिकांश हिस्सा उन्हें मिलता है। फ्रांस के खेल दैनिक ला एकिप के अनुसार फ्रांस के जीतने पर काइलियान एमबाप्पे जैसे स्टार खिलाड़ी को 586000 डॉलर बोनस मिलेगा। तीसरे स्थान की टीम क्रोएशिया को दो करोड़ 70 लाख डॉलर मिले जबकि चौथे स्थान पर रही मोरक्को को ढाई करोड़ डॉलर दिये गए।

Web Title: Lionel Messi Argentina Vs France FIFA 2022 Final messi 26 match most matches in Football World Cup see here list top 8 players

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे