लाइव न्यूज़ :

पीएसजी को एक अंक से पीछे छोड़कर लिली बना फ्रांसीसी चैंपियन

By भाषा | Updated: May 24, 2021 09:43 IST

Open in App

मोनाको, 24 मई (एपी) लिली ने कुछ विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पिछले चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को एक अंक से पीछे छोड़कर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में पिछले 10 वर्षों में अपना पहला खिताब जीता।

पिछले कई वर्षों में पहली बार ऐसा देखने को मिला जबकि फ्रांसीसी खिताब के लिये आखिरी मैच तक कड़ा मुकाबला हुआ। पीएसजी को अपने खिताब के बचाव की उम्मीद थी लेकिन लिली ने रविवार को एंजर्स को 2—1 से हराकर उसका सपना तोड़ दिया। पीएसजी ने एक अन्य मैच में ब्रेस्ट को 2—0 से हराया था।

इस जीत से लिली ने अपना चौथा खिताब जीता और पीएसजी को 10वां खिताब जीतने से रोका। पीएसजी खिताब जीतने पर मार्सेली और सेंट एटिनी के रिकार्ड की बराबरी कर लेता।

नेमार पेनल्टी से चूक गये लेकिन काइलियान एमबापे ने लीग का 27वां गोल दागा। उन्हें लीग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जबकि लिली के क्रिस्टोफ गैलटियर को तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया।

कनाडा के फारवर्ड जोनाथन डेविड ने लिली की तरफ से पहला गोल किया और फिर पेनल्टी हासिल की जिसे तुर्की के बुराक ​इलमाज ने गोल में बदला।

लिली ने अपने खिताबी अभियान में केवल तीन मैच गंवाये जबकि पीएसजी को आठ मैचों में हार मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!