लाइव न्यूज़ :

लुईस हैमिल्टन ने प्रेस कांफ्रेंस विवाद में ओसाका का समर्थन किया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:38 IST

Open in App

बाकू, तीन जून (एपी) सात बार के फार्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका के मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर फ्रेंच ओपन से हटने के बाद गुरुवार को मीडिया का सामना करने वाले युवा खिलाड़ियों का और अधिक सहयोग करने की मांग की।

पहले दौर में जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा नहीं लेने के लिए ओसाका पर जुर्माना लगाया गया था जिसके बाद वह सोमवार को टूर्नामेंट से हट गईं।

जापान की इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर कहा था कि मीडिया से बात करने से पहले उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

अजरबेजान ग्रां प्री से पहले हैमिल्टन ने मीडिया से बात करते हुए फ्रेंच ओपन के आयोजकों की आलोचना की।

हैमिल्टन ने कहा, ‘‘उन्होंने जुर्माना लगाकर जिस तरह की प्रतिक्रिया दी वह सही नहीं थी। कोई अगर अपने मानसिक स्वास्थ्य पर बात कर रहा है और उस पर इसके लिए जुर्माना लगा दिया जाए, यह सही नहीं है। मुझे लगता है कि वे निश्चित तौर पर इससे बेहतर तरीके से निपट सकते थे। उम्मीद करता हूं कि वे इसके बारे में गहन विचार विमर्श करेंगे और भविष्य में इससे निपटने का बेहतर तरीका ढूंढेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!