लाइव न्यूज़ :

लुईस ने पैट्रियट्स को सेमीफाइनल में जगह दिलाई, ग्याना और सेंट लूसिया किंग्स भी जीते

By भाषा | Updated: September 12, 2021 11:40 IST

Open in App

सेंट किट्स एवं नेविस, 12 सितंबर एविन लुईस की 52 गेंद में 102 रन की पारी की बदौलत सेंट किट्स एवं नेविस पैट्रियट्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

जोन रस जेगसर (32 रन पर तीन विकेट) और डोमीनिक ड्रेक्स (33 रन पर तीन विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने नाइट राइडर्स की टीम सात विकेट पर 159 रन ही बना सकी। कोलिन मुनरो ने टीम के लिए सर्वाधिक 47 रन बनाए जबकि सुनील नारायण ने नाबाद 33 रन की पारी खेली।

पैट्रियट्स ने इसके जवाब में लुईस की 52 गेंद में 11 छक्कों और पांच चौकों की मदद से 102 रन की पारी और क्रिस गेल (35) के साथ उनकी छह ओवर में 67 रन की साझेदारी की बदौलत 14.4 ओवर में ही दो विकेट पर 160 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

ग्याना अमेजन वारियर्स ने भी जमैका तालावाह पर 46 रन की जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत किया।

ग्याना की टीम ने कप्तान निकोलस पूरन की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में जमैका तालावाह की टीम ओडियन स्मिथ (21 रन पर तीन विकेट) और गुडाकेश मोती (25 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.1 ओवर में 123 रन पर ढेर हो गई। नवीन उल हक ने भी आठ रन देकर दो विकेट चटकाए।

जमैका ने अपने अंतिम सात विकेट सिर्फ 25 रन जोड़कर गंवाए।

एक अन्य मैच में डेविड वाइसी की शानदार गेंदबाजी से सेंट लूसिया किंग्स ने सत्र की पांचवीं जीत दर्ज करते हुए बारबडोस रॉयल्स को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया की टीम ने पावर प्ले में 34 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (84) के अर्धशतक और टिम डेविड की 34 रन की पारी से टीम हालांकि छह विकेट पर 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

खराब मौसम के कारण दूसरी पारी की शुरुआत में विलंब हुआ और रॉयल्स को 19 ओवर में 170 रन का लक्ष्य मिला। रॉयल्स की टीम हालांकि वाइसी (25 रन पर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 155 रन ही बना सकी और डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 14 रन से हार गई।

रॉयल्स की ओर से कप्तान जेसन होल्डर (34), शाई होप (31), जॉनसन चार्ल्स (30) और हेडन वॉल्श (30) ने अच्छी शुरुआत के बाद अहम मौकों पर विकेट गंवाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!