लाइव न्यूज़ :

लेवानदोवस्की के गोल से पोलैंड ने स्पेन को 1-1 से बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: June 20, 2021 11:26 IST

Open in App

सेविले, 20 जून (एपी) स्पेन ने बढ़त बनाने के बाद गोल करने के कई मौके गंवाए जिसके बाद पोलैंड ने रॉबर्ट लेवानदोवस्की के गोल की बदौलत यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप मैच में टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लेवानदोवस्की ने दूसरे हाफ में 54वें मिनट में गोल दागकर पोलैंड की यूरो 2020 के अगले दौर में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा है।

स्पेन ने अल्वारो मोराटा के 25वें मिनट में दागे गोल की बदौलत बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद टीम ने गोल करने के कई मौके गंवाए जिससे टीम पर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

पोलैंड की टीम अगर इस मुकाबले में हार जाती तो उसकी यूरो 2020 में राउंड आफ 16 में जगह बनाने की उम्मीद टूट जाती।

स्पेन की टीम ने गोल करने में कई मौके गंवाए जिसमें गेरार्ड मोरेना का प्रयास भी शामिल रहा जो लेवानदोवस्की के गोल के बाद पेनल्टी को गोल में बदलने में नाकाम रहे। अल्वारो मोराटा भी इसके बाद गोल पोस्ट से टकराकर आई गेंद को खाली गोल में डालने में विफल रहे।

स्पेन ने स्वीडन के खिलाफ भी पहले मैच में दबादबा बनाया था लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही थी जिससे मुकाबला गोल रहित ड्रॉ छूटा था।

दूसरी तरफ पोलैंड को अपने पहले मैच में स्लोवाकिया के खिलाफ 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

इस नतीजे के बाद स्वीडन की टीम शुक्रवार को स्लोवाकिया को हराने के बाद टीम ग्रुप ई में चार अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है । स्लोवाकिया तीन अंक के साथ दूसरे जबकि स्पेन दो अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। पोलैंड एक अंक के साथ अंतिम स्थान पर है लेकिन उसके पास अगले दौर में जगह बनाने का मौका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!