लाइव न्यूज़ :

लेवानदोवस्की ने बुंदेसलीगा में रिकॉर्ड गोल की बराबरी की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 11:01 IST

Open in App

बर्लिन, 16 मई (एपी) बायर्न म्यूनिख के स्टार रॉबर्ट लेवानदोवस्की ने बुंदेसलीगा फुटबॉल सत्र में 40 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की जबकि आग्सबर्ग, मेंज और हेर्था बर्लिन की टीमें निचली लीग में खिसकने से बचने में सफल रही।

लेवानदोवस्की ने पेनल्टी को गोल में बदला जिससे बायर्न ने एससी फ्रीबर्ग से 2-2 से ड्रॉ खेला। लेवानदोवस्की ने गर्ड म्यूलर के 1972 के रिकॉर्ड की बराबरी की। बायर्न ने पिछले सप्ताहांत खिताब सुनिश्चित किया था।

बायर्न की ओर से एक अन्य गोल लेरॉय साने ने किया जबकि फ्रीबर्ग की ओर से मैनुअल गिल्डे और क्रिस्टियन गुंटर ने गोल किए।

आग्सबर्ग ने निचली लीग में खिसकने का खतरा झेल रहे वर्डर ब्रेमेन को 2-0 से हराया। आर्मीनिया बेलफेल्ड ने होफेनहीम से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि कोलोन और हेर्था बर्लिन के बीच मुकाबला भी गोल रहित ड्रॉ रहा।

मेंज की टीम शनिवार को नहीं खेलने के बावजूद निचली लीग में खिसकने से बच गई। टीम रविवार को बोरूसिया डोर्टमंड से भिड़ेगी लेकिन अपने अंतिम दो मुकाबले हारने के बावजूद टीम शीर्ष लीग में रहेगी।

एनट्रैक्ट फ्रेंकफर्ट की चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा है। टीम को अंतिम स्थान पर चल रहे शाल्के के खिलाफ 3-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!