लाइव न्यूज़ :

लियोन मेन्डोंका ने कुमानिया ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट जीता

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:07 IST

Open in App

चेन्नई, 26 मार्च युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेन्डोंका ने हंगरी में कुमानिया जीएम शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे सत्र के नौ दौर में 6.5 अंक के साथ जीत दर्ज की।

गोवा के 15 साल का यह खिलाड़ी पिछले साल दिसंबर में भारत का 67वां ग्रैंडमास्टर बना था। वह गुरूवार को खत्म हुए टूर्नामेंट में अजेय रहे। उन्होंने चार बाजियों में जीत दर्ज की जबकि पांच मुकाबले ड्रा रहे।

मेनडोंका और स्लोवाकिया के मिलन पैचर एक समान 6.5 अंक थे लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के साथ चैम्पियनशिप अपने नाम की।

उन्होंने पहला मुकाबला ड्रा खेलने के बाद लगातार चार जीत दर्ज की। उसके बाद उन्होंने लगातार चार ड्रा खेले।

उन्होंने नवंबर 2020 में कुमानिया चैम्पियनशिप के पहले सत्र का खिताब भी जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!