लाइव न्यूज़ :

खेलगांव में परेासा जा रहा है दाल और परांठा भी, रोज नहीं होगी कमरो की सफाई

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:50 IST

Open in App

तोक्यो , 19 जुलाई तोक्यो ओलंपिक के खेलगांव में डाइनिंग हॉल में दुनिया भर के व्यंजन परोसे जा रहे हैं जिनमें भारतीय दाल और परांठे भी शामिल है हालांकि भारतीय दल ने उसे लेकर मिली जुली प्रतिक्रया दी है। वही खिलाड़ियों की गर्म पानी की मांग के मद्देनजर भारतीय दूतावास से 100 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक केतली मांगी गई है ।

खेलगांव में कमरों में केतलियां नहीं रखी गई है। इसके साथ ही कोरोना महामारी के कारण व्यक्तिगत संपर्क न्यूनतम रखने की कवायद में कमरों की सफाई तीन दिन में एक बार होगी ।

भारत के अधिकांश खिलाड़ी रविवार को यहां पहुंच गए और खेलगांव में दो दिन बिता चुके है।

भारतीय दल के उप प्रमुख प्रेम वर्मा ने सोमवार को बताया ,‘‘ केतलियों की खिलाड़ियों को जरूरत है । उन्हें सुबह गर्म पानी पीना होता है । हमने भारतीय दूतावास से इसका बंदोबस्त करने का अनुरोध किया है।’’

एक टीम अधिकारी ने बताया कि कमरे अच्छे हैं लेकिन रविवार से उनकी सफाई नहीं हुई है । इस पर वर्मा ने कहा ,‘‘संपर्क न्यूनतम रखने के लिये स्थानीय आयोजन समिति हर तीन दिन में सफाई करायेगी । किसी को रोज सफाई की जरूरत है तो कह सकते हैं । तौलिये रोज बदले जा सकते हैं ।’’

टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने बताया कि उन्हें खाने और अभ्यास की सुविधा से कोई दिक्कत नहीं है । वहीं एक अधिकारी ने कहा कि देसी खाना बेहतर हो सकता है ।

साथियान ने कहा ,‘‘ मैने कल दाल और परांठा खाया जो अच्छा था ।’’

वहीं अधिकारी ने कहा ,‘‘ मैं भारतीयों से कांटिनेंटल या जापानी खाना चखने के लिये कहूंगा । भारतीय खाना औसत है और कई बार कच्चा भी होता है ।’’

वर्मा ने हालांकि कहा,‘‘ दूसरे देश में आने पर वहां की संस्कृति को अपनाना चाहिये जिसमें खान पान भी शामिल है । यहां अच्छा भारतीय खाना परोसा जा रहा है । अब जो अपने देश में मिलता है, उससे तुलना नहीं की जानी चाहिये ।’’

अधिकांश खिलाड़ियों को रोज जांच किट दी जा रही है ताकि अभ्यास पर जाने से पहले वे आईओए अधिकारियों को कोरोना जांच के लिये नमूने दे सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!