लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक मुक्केबाजी में अकेले भारतीय तकनीकी अधिकारी होंगे लेनी डिगामा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 13:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई अनुभवी लेनी डिगामा तोक्यो ओलंपिक की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अकेले भारतीय तकनीकी अधिकारी होंगे। वहां वह दो अन्य के साथ रेफरी और जजों का मूल्यांकन करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि डिगामा कोविड-19 से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद तोक्यो के लिये रवाना होंगे।

भारत के नौ मुक्केबाज (पांच पुरुष और चार महिला) 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे।

गोवा के 67 वर्षीय डिगामा अनुभवी तकनीकी अधिकारी हैं। उन्हें रेफरी-जज का कई दशक का अनुभव है। उन्होंने कई विश्व और महाद्वीपीय चैंपियनशिप में रेफरी और जज के रूप में हिस्सा लिया है। वह मई में दुबई में एशियाई चैंपियनशिप में भी रेफरी और जजों का मूल्यांकन करने वाले एक अधिकारी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!