लाइव न्यूज़ :

चेल्सी को हराकर लीसेस्टर ने पहली बार एफए कप खिताब जीता

By भाषा | Updated: May 16, 2021 09:36 IST

Open in App

लंदन, 16 मई (एपी) योरी टिलेमेंस के गोल की बदौलत लीसेस्टर ने शनिवार को यहां फाइनल में चेल्सी को 1-0 से हराकर पहली बार एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता।

टिलेमेंस ने मैच का एकमात्र गोल 63वें मिनट में किया।

लीसेस्टर के 137 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब टीम एफए कप खिताब जीतने में सफल रही है।

लीसेस्टर की यह खिताबी जीत उसके लिए इसलिए भी सुखद रही क्योंकि टीम ने यह खिताब अपने घरेलू दर्शकों के सामने वेम्बले स्टेडियम में जीता। वेम्बले स्टेडियम में इस दौरान 20 हजार से अधिक दर्शक मौजूद थे जो कोरोना वायरस के लिए नेगेटिव पाए गए थे।

चेल्सी ने 89वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया था लेकिन यह आफ साइड हो गया। लीसेस्टर के पूर्व खिलाड़ी बेन चिलवेल का क्रॉस मेजबान क्लब के कप्तान वेस मोर्गन से टकराकर गोल में चला गया लेकिन वीडियो सहायक रैफरी (वीएआर) की सहायता लेने पर यह गोल आफ साइड करार दिया गया और इसे नकार दिया गया।

विश्व फुटबॉल की सबसे पुरानी प्रतियोगिता के 140वें फाइनल में खेलकर लीसेस्टर की टीम अंतत: इस ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवाने में सफल रही। टीम इससे पहले चार बार फाइनल में हार चुकी है जिसमें पहली बार टीम को 1949 में ओल्ड वेम्बले स्टेडियम में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!