लाइव न्यूज़ :

वार्डी के शानदार खेल से लीसेस्टर ने लीड्स को 4-1 से हराया

By भाषा | Updated: November 3, 2020 09:59 IST

Open in App

लीड्स, तीन नवंबर (एपी) स्ट्राइकर जेमी वार्डी ने पहले दो गोल करने में मदद की और फिर स्वयं एक गोल दागा जिससे लीसेस्टर ने लीड्स को 4-1 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर जगह बनायी।

पिछले सत्र में लीग में सर्वाधिक गोल करने के कारण गोल्डन बूट हासिल करने वाले 33 वर्षीय वार्डी पर उम्र का कोई असर नहीं दिख रहा है और इस सत्र में अब तक सात गोल कर चुके हैं।

वार्डी की मदद से हार्वे बर्न्स ने खेल के 121वें सेकेंड में ही गोल कर दिया। यह लीसेस्टर की तरफ से अगस्त 2017 के बाद सबसे कम समय में किया गया गोल है। उन्होंने 21वें मिनट में यूरी टीलेमान्स को गोल करने में सहायता की।

एस्टन विला पर 3-0 की जीत से उत्साहित लीड्स ने स्टुअर्ट डलास के 48वें मिनट में किये गये गोल से लीसेस्टर की बढ़त कम की लेकिन वार्डी ने 76वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को फिर से मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। टीलेमान्स ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में पेनल्टी पर चौथा गोल किया।

एक अन्य मैच में फुल्हम ने वेस्ट ब्रोम को 2-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से बॉबी रीड (26वें) और ओला आइना (30वें मिनट) ने गोल किये।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!