लाइव न्यूज़ :

महान फुटबॉलर पेले सर्जरी के बाद अब भी आईसीयू में

By भाषा | Updated: September 11, 2021 13:25 IST

Open in App

साओ पाउलो, 11 सितंबर (एपी) महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले अब भी आईसीयू में हैं जिनकी पेट के ट्यूमर (गांठ) को निकालने के लिये सर्जरी की गयी थी।

साओ पाउलो में अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 80 वर्षीय एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो (पेले) सर्जरी के बाद अच्छी तरह उबर रहे हैं, हालांकि उन्हें अब भी आईसीयू में ही रखा हुआ है।

अस्पताल ने कहा कि पेले बातचीत कर रहे हैं और उनका रक्तचाप और अन्य चीजें सामान्य हैं।

ब्राजील के तीन बार के विश्व चैम्पियन ने अपने इंस्टाग्राम में यह भी कहा कि ‘‘हर दिन मैं थोड़ा बेहतर महसूस कर रहा हूं। ’’

वह अगस्त में नियमित जांच के लिये अस्पताल गए थे जब इस कोलोन ट्यूमर (पेट के दाहिने हिस्से में बनी गांठ) का पता चला।

तीन विश्व कप जीतने वाले एकमात्र पुरूष खिलाड़ी पेले के कूल्हे का 2012 में प्रत्यारोपण किया गया था जिसके बाद से उन्हें चलने फिरने में दिक्कत है। वह वॉकर या व्हीलचेयर की सहायता लेते हैं। हाल ही में उन्हें किडनी से जुड़ी समस्यायें भी आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!