लाइव न्यूज़ :

लेडेस्की ने महिलाओं की 1500 मीटर तैराकी में स्वर्ण जीता

By भाषा | Updated: July 28, 2021 12:13 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई (एपी) अमेरिका की कैटी लेडेस्की ने हमवतन एरिका सुलिवान की कड़ी चुनौती से पार पाकर बुधवार को यहां तोक्यो ओलंपिक खेलों की तैराकी प्रतियोगिता में महिलाओं की 1500 मीटर फ्री स्टाइल का स्वर्ण पदक जीता।

लेडेस्की ने शुरू से बढ़त बना ली थी लेकिन आखिर में सुलिवान ने उन्हें कड़ी चुनौती दी। लेडेस्की ने 15 मिनट 37.39 सेकेंड में दौड़ पूरी करके स्वर्ण पदक हासिल किया। सुलिवान (15:41.41) ने रजत जबकि जर्मनी की सराह कोहलर (15:42.91) ने कांस्य पदक जीता।

आस्ट्रेलिया की ‘टर्मिनेटर’ नाम से मशहूर आरिर्यान टिटमस ने महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में एक मिनट 53 सेकेंड के नये ओलंपिक रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

हांगकांग की सियोभान हॉगी ने एक मिनट 53.92 सेकेंड के साथ रजत जबकि कनाडा की पेनी ओलेकसियाक ने एक मिनट 54.70 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। लेडेस्की इस रेस में पांचवें स्थान पर रही।

अमेरिका ने महिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में दो पदक जीते लेकिन इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान की युइ ओहाशी ने जीता। उन्होंने दो मिनट 08.52 सेकेंड का समय निकाला। अमेरिका की एलेक्स वाल्स ने रजत ओर केट डगलस ने कांस्य पदक हासिल किया।

मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकार्डधारक हंगरी की कैटिंका होस्जु सातवें स्थान पर रही।

पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई का स्वर्ण पदक उम्मीद के मुताबिक हंगरी के क्रिस्टोफ मिलाक ने जीता। उन्होंने एक मिनट 51.25 सेकेंड के समय के साथ ओलंपिक रिकार्ड बनाया। जापान के तोमोरू होंडा ने रजत पदक और इटली के फेडरिको बर्डिस्को ने कांस्य पदक जीता।

ग्रेट ब्रिटेन ने पुरुषों की चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में सोने का तमगा हासिल किया। रूस ओलंपिक समिति दूसरे और आस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!