लाइव न्यूज़ :

लेकलेर्क ने अजरबैजान ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल की

By भाषा | Updated: June 5, 2021 20:37 IST

Open in App

बाकू, पांच जून (एपी) फेरारी के चार्ल्स लेकलेर्क ने दुर्घटना से प्रभावित अजरबैजान ग्रां प्री में मौजूदा फर्मूला वन (एफवन) सत्र में में लगातार दूसरी पोल पोजीशन (मुख्य रेस का शीर्ष स्थान से शुरू करने का अधिकार) हासिल की।

लेकलेर्क ने इससे पहले तीसरे क्वालीफाइंग में एक मिनट 41.218 सेकेंड का समय लिया था।

क्वालीफाइंग रेस के दौरान युकी त्सुनोडा की कार दीवार से टकरा गयी। इसके बाद लेकलेर्क के टीम के साथी कार्लोस सैंज की कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

इस दुर्घटना के बाद क्वालीफाइंग रेस को रोक दिया गया और लेकलेर्क को पोल पोजिशन मिल गया।

गत चैम्पियन हैमिल्टन उनसे .232 सेकेंड पीछे दूसरे स्थान पर रहे जबकि मौजूदा चैम्पियनशिप में शीर्ष पर काबिज मैक्स वेर्सटाप्पेन ने हैमिल्टन से .113 सेकेंड अधिक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले वेर्सटाप्पेन की कार ने तीसरे अभ्यास सत्र में धोखा दे दिया था जबकि पियरे गैसली ने इसमें सबसे तेज समय निकाला ।

वेर्सटाप्पेन ने रेडबुल के अपने साथी सर्जियो पेरेज से आगे निकलने की कवायद में संकरे कॉर्नर पर रफ्तार बढाई जिससे बैरियर से टकराकर उनकी कार का सस्पेंशन जवाब दे गया ।

इस अभ्यास में अल्फा टौरी के गैसली ने एक मिनट 42 . 251 सेकंड में रेस पूरी की जबकि सर्जियो पेरेज उनसे .344 सेकंड पीछे रहे । गत चैम्पियन लुईस हैमिल्टन तीसरे स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!