भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करना मयंक से सीखा : मिचेल

By भाषा | Updated: December 5, 2021 19:07 IST2021-12-05T19:07:14+5:302021-12-05T19:07:14+5:30

Learned from Mayank to be aggressive against Indian spinners: Mitchell | भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करना मयंक से सीखा : मिचेल

भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करना मयंक से सीखा : मिचेल

मुंबई, पांच दिसंबर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरेल मिचेल ने रविवार को कहा कि उन्होंने यहां दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन घरेलू टीम के स्पिनरों का मुकाबला करने के लिए भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल से सीख ली।

जीत के लिए 540 रन का पीछा करते हुए मिचेल ने 92 गेंद में 60 रन की पारी खेलने के अलावा चौथे विकेट के लिए हेनरी निकोल्स (नाबाद 36) के साथ 73 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड की पारी में स्थिरता प्रदान की।

मिचेल ने दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘  मयंक की बल्लेबाजी से मैंने सीख ली। जिस तरह से उन्होंने हमारे स्पिनरों पर दबाव डाला, मैंने भी वैसी कोशिश की।’’

मिशेल ने कहा, ‘‘ क्रीज पर डटे नहीं रहना निराशाजनक है लेकिन साझेदारी करना अच्छा रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वे (भारतीय गेंदबाज) लगातार आप पर दबाव बना रहे हैं और आप उसका मुकाबला करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको छोटी-छोटी संघर्ष को जीतने की कोशिश करते रहना होगा।’’

मिचेल ने कहा, ‘‘ उनकी टीम बेहद की मुश्किल स्थिति में है लेकिन यह मैदान में जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बारे में था। जाहिर है यह काफी चुनौतीपूर्ण था।’’

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जल्दी-जल्दी तीन विकेट चटकाये जिससे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने पांच विकेट पर 140 रन बनाकर संघर्ष कर रही है।

वानखेड़े की पिच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यह काफी चुनौतीपूर्ण सतह है, निश्चित रूप से गेंद काफी स्पिन हो रही है और किसी भी गेंद पर आउट हो सकते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Learned from Mayank to be aggressive against Indian spinners: Mitchell

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे