लाइव न्यूज़ :

एशेज से पहले जडेजा की वीडियो देख रहे हैं लीच

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:13 IST

Open in App

ब्रिसबेन, एक दिसंबर इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने बुधवार को कहा कि वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज श्रृंखला की तैयारी की कवायद में भारत के स्पिन गेंदबाजी आलराउंडर रविंद्र जडेजा की वीडियो देख रहे हैं।

आस्ट्रेलिया में पिछली गर्मियों में टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के दौरान जडेजा की गेंदबाजी से लीच प्रभावित थे।

इंग्लैंड के लिए लीच ने 16 टेस्ट में 62 विकेट चटकाए हैं लेकिन उन्होंने आस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट नहीं खेला है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वह (जडेजा) भारत में जो करता है उससे उसने कुछ अधिक अलग किया।’’

लीच ने कहा, ‘‘यह देखकर अच्छा लगा। वह आमतौर पर जो करता है उसने वही किया और सफलता हासिल की’’

लीच ने साथ ही कहा कि आस्ट्रेलिया के उनके समक्ष नाथन लियोन ‘प्रभावशाली’ रहे हैं और वह देख रहे हैं कि यहां की परिस्थितियों में यह आफ स्पिनर कैसी गेंदबाजी करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्षों से मैं नाथन लियोन को देख रहा हूं और वह काफी प्रभावशाली रहा है। उसकी स्टॉक गेंद काफी अच्छी है और ऐसी विकेटों पर जहां काफी स्पिन नहीं मिलती वहां वह अतिरिक्त उछाल और अन्य चीजें हासिल करने का तरीका ढूंढ लेता है।’’

लीच ने कहा, ‘‘मैं इस तरह की चीजों को अपनी गेंदबाजी में शामिल करने का प्रयास कर रहा हूं लेकिन साथ ही अपने मजबूत पक्षों पर भी कायम हूं।’’

स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स ने खुद को एशेज के लिए फिट घोषित किया है और लीच का मानना है कि इससे टीम को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!