लाइव न्यूज़ :

लैथम ने कहा, भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल बड़ी चुनौती

By भाषा | Updated: June 13, 2021 21:20 IST

Open in App

बर्मिंघम, 13 जून न्यूजीलैंड के उप कप्तान टॉम लैथम ने रविवार को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के अपने प्रतिद्वंद्वी भारत को सभी विभागों में खतरनाक बताया। लैथम ने विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड से पूरी तरह अलग बताया जिसे उनकी टीम ने दो टेस्ट की श्रृंखला में 1-0 से शिकस्त दी।

नियमित कप्तान केन विलियमसन के चोटिल होने के कारण टीम लैथम की अगुआई में दूसरे टेस्ट में आठ विकेट की जीत के साथ 1999 से ब्रिटेन में पहली टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही।

भारत से आगामी मुकाबले में सबसे बड़े खतरे के बारे में पूछे जाने पर लैथम ने कहा, ‘‘सभी विभागों में। उनके पास शानदार गेंदबाजों का समूह है, काफी स्तरीय बल्लेबाज जिन्होंने दुनिया भर में अलग अलग हालात में रन बनाए हैं। वे कुछ साल पहले यहां आए थे और काफी अच्छा खेले थे इसलिए हमें पता है कि उन्हें हराने के लिए हमें अच्छा खेलना होगा।’’ टीम ने श्रृंखला में जीत का जश्न मनाया और लैथम ने कहा कि उनकी टीम दो दिन में अपना पूरा ध्यान भारत पर लगाएगी।

लैथम ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘तैयारियां शानदार रही हैं लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि हम अपना ध्यान दूसरी टीम पर लगाएं जो पूरी तरह से अलग है।’’

लैथम ने कहा कि 2018 की श्रृंखला में 1-4 की हार के बावजूद इंग्लैंड में भारत का प्रदर्शन दर्शाता है कि एजियास बाउल में उन्हें हराना मुश्किल होगा।

पहला डब्ल्यूटीसी फाइनल साउथम्पटन में 18 से 22 जून तक खेला जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट चार दिन में खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड को भारत की चुनौती के लिए तैयार होने में एक अतिरिक्त दिन का समय मिलेगा।

इंग्लैंड में 22 साल में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद न्यूजीलैंड आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!