लाइव न्यूज़ :

‘ देर आये , दुरूस्त आये’ : विलंब से पद्म सम्मान मिलने पर बोले पीटी उषा के कोच नाम्बियार

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी तीन दशक से अधिक के इंतजार के बाद इस वर्ष पद्मश्री सम्मान के लिये चुने गए पी टी उषा के कोच ओ एम नाम्बियार ने कहा कि ‘देर आये लेकिन दुरूस्त आये ।’

देश को उषा जैसी महान एथलीट देने वाले 88 वर्ष के नाम्बियार ने कोझिकोड से पीटीआई से बातचीत में कहा ,‘‘ मैं यह सम्मान पाकर बहुत खुश हूं हालांकि यह बरसों पहले मिल जाना चाहिये था । इसके बावजूद मैं खुश हूं । देर आये, दुरूस्त आये ।’’

उषा को 1985 में पद्मश्री दिया गया था जबकि नाम्बियार को उस साल द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला था । उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिये 35 वर्ष प्रतीक्षा करनी पड़ी ।

वह सम्मान लेने राष्ट्रपति भवन तो नहीं आ पायेंगे लेकिन इससे उनकी खुशी कम नहीं हुई है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे शिष्यों के जीते हर पदक से मुझे अपार संतोष होता है । द्रोणाचार्य पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ एशियाई कोच का पुरस्कार और अब पद्मश्री मेरी मेहनत और समर्पण का परिणाम है ।’’

अपनी सबसे मशहूर शिष्या उषा को ओलंपिक पदक दिलाना उनका सबसे बड़ा सपना था हालांकि 1984 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक में वह मामूली अंतर से कांस्य से चूक गई ।

अतीत की परतें खोलते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ जब मुझे पता चला कि 1984 ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ में उषा एक सेकंड के सौवें हिस्से से पदक से चूक गई तो मैं बहुत रोया । मैं रोता ही रहा । उस पल को मैं कभी नहीं भूल सकता । उषा का ओलंपिक पदक मेरे जीवन का सबसे बड़ा सपना था ।’’

उषा को रोमानिया की क्रिस्टिएना कोजोकारू ने फोटो फिनिश में हराया ।

नाम्बियार के बेटे सुरेश ने कहा कि सम्मान समारोह में परिवार का कोई सदस्य उनका सम्मान लेने पहुंचेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे पिता नहीं जा सकेंगे क्योंकि वह चल फिर नहीं सकते । परिवार का कोई सदस्य जाकर यह सम्मान लेगा ।’’

नाम्बियार 15 वर्ष तक भारतीय वायुसेना में रहे और 1970 में सार्जंट की रैंक से रिटायर हुए । उन्होंने 1968 में एनआईएस पटियाला से कोचिंग में डिप्लोमा किया और 1971 में केरल खेल परिषद से जुड़े ।

उषा के अलावा वह शाइनी विल्सन (चार बार की ओलंपियन और 1985 एशियाई चैम्पियनिशप में 800 मीटर में स्वर्ण पदक विजेता) और वंदना राव के भी कोच रहे ।

नाम्बियार के मार्गदर्शन में 1986 एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली उषा ने कहा ,‘‘ नाम्बियार सर को काफी पहले यह सम्मान मिल जाना चाहिये था । मुझे बुरा लग रहा था क्योंकि मुझे 1985 में पद्मश्री मिल गया और उन्हें इंतजार करना पड़ा । वह इसके सबसे अधिक हकदार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!