लाइव न्यूज़ :

लैंगर को पंड्या की पारी में धोनी की झलक दिखी

By भाषा | Updated: December 6, 2020 19:59 IST

Open in App

सिडनी, छह दिसंबर ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेली गयी नाबाद पारी को ‘अविश्वसनीय’ करार देते हुए उनकी तुलना पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की।

पंड्या ने आखिरी ओवरों में 22 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 36 गेंद में 52 रन की शानदार पारी खेली।

लैंगर ने मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मैच के नजरिये से यह अविश्वसनीय पारी थी। हमें पता है कि वह (पंड्या) कितने खतरनाक है। इससे पहले हम धोनी को देख चुके है और पंड्या ने आज उसी तरह से बल्लेबाजी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने इस सत्र बेहतरीन बल्लेबाजी की है, जाहिर है कि यह शानदार पारी थी।’’

लैंगर ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम को टी20 के कई अनुभवी खिलाड़ियों के होने से फायदा हुआ।

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि पूरा मैच काफी करीबी था। हमारा क्षेत्ररक्षण शानदार था। टी20 के अनुभवी खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम आज हम पर भारी पड़ी।’’

लैंगर ने बल्लेबाजी के दौरान कुछ शानदार शॉट लगाने वाले भारतीय कप्तान की भी तारीफ की। कोहली ने इस मैच में 24 गेंद में 40 रन की पारी खेल कर बीच के ओवरों में रन गति को कम नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ विराट के कुछ शॉट लाजवाब थे, मैं कई वर्षों से कह रहा हूं कि मेरे लिए वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने आज कुछ कमाल के शॉट खेले और भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत मिली जिससे वे लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!