लाइव न्यूज़ :

चिराग . सात्विक ने दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी को हराया, प्रणीत पहला मैच हारे

By भाषा | Updated: July 24, 2021 13:24 IST

Open in App

तोक्यो, 24 जुलाई भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी चीनी ताइपै के यांग ली और चि लिन वांग को हराकर अपने पहले ओलंपिक में शानदार शुरूआत की ।

दुनिया की दसवें नंबर की जोड़ी चिराग और सात्विक ने तीसरी वरीयता प्राप्त ली और वांग को 21 . 16, 16 . 21, 27 . 25 से हराया । इस साल चिराग और सात्विक ने योनेक्स थाईलैंड ओपन, टोयोटा थाईलैंड ओपन और विश्व टूर फाइनल्स जीते थे ।

पुरूष एकल वर्ग में हालांकि भारत के बी साइ प्रणीत ओलंपिक में पदार्पण करने के साथ पहले ही मैच में इस्राइल के निचली रैंकिंग वाले मीशा जिल्बरमैन से सीधे गेम में हार गए ।

सात्विक और चिराग ने अपने प्रतिद्वंद्वियों का बराबरी से सामना करके एक घंटे छह मिनट में जीत दर्ज की । ब्रेक तक उन्होंने 11 . 7 की बढत बना ली थी जो बरकरार रखते हुए पहला गेम जीता । दूसरे गेम में ली और वांग ने वापसी की । तीसरे गेम में मुकाबला बराबरी का था और भारतीयों ने तनाव पर काबू पाते हुए जीत अपने नाम की ।

वहीं विश्व चैम्पियनशिप 2019 के कांस्य पदक विजेता और 15वीं रैंकिंग वाले प्रणीत को 47वीं रैंकिंग वाले मीशा ने 41 मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 17, 21 . 15 से हराया ।

प्रणीत का सामना अब दुनिया के 29वें नंबर के खिलाड़ी नीदरलैंड के मार्क काजोउ से होगा ।

पहले गेम में प्रणीत ने 8 . 4 की बढत बना ली थी लेकिन जिल्बरमैन ने पांच अंक सीधे लेकर पासा पलट दिया । प्रणीत ने कई सहज गलतियां भी की ।जिल्बरमैन ने 15 . 13 की बढत बना ली जो जल्दी ही 19 . 14 की हो गई । इसके बाद प्रणीत वापसी नहीं कर पाये ।

रेलियों में भी प्रणीत उनसे काफी पीछे रहे और रफ्तार का सामना भी नहीं कर पाये ।

जिल्बरमैन ने आठ मैच प्वाइंट के साथ स्मैश लगाकर पहला मैच जीत लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!