लाइव न्यूज़ :

लाहिड़ी की तोक्यो ओलंपिक में मजबूत शुरूआत

By भाषा | Updated: July 29, 2021 12:38 IST

Open in App

तोक्यो, 29 जुलाई दूसरा ओलंपिक खेल रहे भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने तोक्यो खेलों की गोल्फ स्पर्धा में मजबूत शुरूआत करते हुए पहले दौर में चार अंडर 67 का स्कोर किया ।

एशियाई टूर के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी लाहिड़ी ने छह बर्डी लगाये और दो बोगी किये । वह संयुक्त छठे स्थान पर है हालांकि अभी कई खिलाड़ी पहले दौर का मुकाबला पूरा नहीं कर सके हैं ।

भारत के उदयन माने संयुक्त 30वें स्थान पर है लेकिन पहले दौर के मुकाबले खत्म होने के बाद उनकी पोजिशन बदलेगी ।

आस्ट्रिया के सेप स्ट्राका ने ओलंपिक रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए आठ अंडर 63 के स्कोर के साथ बढत बना ली है । बेल्जियम के थॉमस पीटर्स और मैक्सिको के कार्लोस ओरतिज ने छह अंडर 65 का स्कोर किया ।

पीजीए टूर पर बारबासोल चैम्पियनशिप से आ रहे लाहिड़ी ने कहा ,‘‘ यह अच्छी शुरूआत रही । पहले कुछ होल पर लय हासिल करने में समय लगा लेकिन बाद में परेशानी नहीं हुई । मुझे इस लय को कायम रखना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!