लाहिड़ी पहले दौर के बाद संयुक्त 72वें स्थान पर

By भाषा | Updated: January 15, 2021 19:38 IST2021-01-15T19:38:34+5:302021-01-15T19:38:34+5:30

Lahiri tied for 72nd place after first round | लाहिड़ी पहले दौर के बाद संयुक्त 72वें स्थान पर

लाहिड़ी पहले दौर के बाद संयुक्त 72वें स्थान पर

होनोलूलू (हवाई), 15 जनवरी भारत के स्टार गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी सोनी ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करने में असफल रहे और पहले दौर में एक अंडर 69 का कार्ड खेलने के कारण वह संयुक्त 72वें स्थान पर हैं।

लाहिड़ी ने अंतिम नौ होल से शुरुआत की। उन्होंने 12वें और 18वें होल में बर्डी बनायी लेकिन इस बीच 16वें होल में बोगी कर गये।

इस भारतीय ने इसके बाद आखिरी नौ होल में भी बर्डी के कुछ अच्छे मौके गंवाये।

चिली के जोकिम नीमैन ने 50 फुट से ईगल बनाया और वह आठ अंडर 62 का स्कोर बनाकर जैसन कोकराक और पीटर मालनेटी के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। सी वू किम सहित छह खिलाड़ी छह अंडर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lahiri tied for 72nd place after first round

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे