लाइव न्यूज़ :

अच्छी शुरुआत के बाद फिसले लाहिड़ी, मैक्सिको में संयुक्त 40वें स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: November 9, 2021 15:28 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, नौ नवंबर भारत के अनिर्बान लाहिड़ी पहले दो दौर के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाये और आखिरी दौर में एक ओवर 72 का स्कोर बनाने के कारण मायाकोबा में वर्ल्ड वाइड टेक्नोलोजी गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 40वें स्थान पर रहे।

लाहिड़ी ने पहले दो दौर में 66 और 67 का कार्ड खेला था और वह संयुक्त पांचवें स्थान पर थे। इसके बाद अगले दो दौर में वह 70 और 72 का स्कोर ही बना पाये। उनका संयुक्त 40वां स्थान इस टूर्नामेंट में उनका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।

उन्होंने आखिरी दौर में दो बर्डी बनायी लेकिन साथ ही एक बोगी और एक डबल बोगी भी की।

इस बीच नार्वे के विक्टर होवलैंड ने पीजीए टूर के इस टूर्नामेंट का खिताब जीता। उनका चार दौर का स्कोर 23 अंडर रहा और वह मैक्सिको के कार्लोस ओरटिज से चार शॉट आगे रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!