लाहिड़ी ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:21 IST2021-06-22T20:21:03+5:302021-06-22T20:21:03+5:30

Lahiri qualifies for Tokyo Olympics | लाहिड़ी ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

लाहिड़ी ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

नयी दिल्ली, 22 जून अनुभवी गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने मंगलवार को जारी पुरुषों की ‘तोक्यो ओलंपिक खेल रैंकिंग’ में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करके लगातार दूसरी बार इस खेल महाकुंभ के लिये क्वालीफाई किया।

इस भारतीय ने 60वें स्थान पर रहकर ओलंपिक में जगह बनायी। संयोग से यह खेलों की रैंकिंग में कोटा हासिल करने का आखिरी स्थान भी था।

भारत एक स्थान का हकदार था तथा लाहिड़ी ताजा विश्व गोल्फ रैंकिंग में 340वें स्थान पर रहते हुए भारतीयों में शीर्ष पर थे।

लाहिड़ी ने ट्वीट किया, ‘‘अभी कुछ समय पहले बहुत अच्छी खबर मिली। तोक्यो ओलंपिक में जगह। विश्वास नहीं कर सकता कि मुझे एक बार फिर से तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। ’’

अदिति अशोक भी महिलाओं के वर्ग में क्वालीफाई करने की दौड़ में है। उनकी क्वालीफिकेशन की पुष्टि 29 जून को महिलाओं की ओलंपिक रैंकिंग जारी होने के बाद होगी। अदिति ने रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lahiri qualifies for Tokyo Olympics

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे