लाइव न्यूज़ :

लाहिड़ी ने संयुक्त 46वें स्थान पर रहते हुए 2021-22 सत्र के लिए पीजीए कार्ड हासिल किया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 12:37 IST

Open in App

ग्रीन्सबोरो (अमेरिका), 16 अगस्त भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी यहां विंधाम चैंपियनशिप के चौथे दौर के आखिरी दो होल में बर्डी लगाकर पार 70 के कार्ड के बूते संयुक्त रूप पर 46वें स्थान पर रहे।

उन्होंने इस स्कोर के साथ आगामी सत्र के लिए पीजीए टूर कार्ड भी हासिल किया। इस प्रदर्शन के बाद फेडएक्स कप तालिका में वह 121 वें स्थान पर है जिससे उन्हें सितंबर में शुरू होने वाले 2021-22 सत्र में पीजीए टूर में खेलने का अधिकार मिला। तालिका में शीर्ष 125 में रहने वाले खिलाड़ी इसके लिए सीधे तौर पर क्वालीफाई करते है।

इससे वह 2018 के बाद पहली बार फेडएक्स कप प्ले-ऑफ में भी जगह बनाने में सफल रहे।

लाहिड़ी ने दिन की शुरुआत में लगातार दो बोगी से की जिससे उन पर शीर्ष 125 से बाहर होने का खतरा था लेकिन आखिरी दो होल में लगातार बर्डी लगाकर उन्होंने शानदार वापसी की। उनका कुल स्कोर सात अंडर का रहा।

लाहिड़ी ने कहा, ‘‘ बेहतर प्रदर्शन के साथ खेल खत्म करना अच्छा रहा। मुझे लगता है कि पहले छह होल में मेरा खेल नीचे जा रहा था, इसके बाद मेरा ध्यान वापसी करने पर था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पीजीए कार्ड हासिल करना  मेरे लिए राहत की बात क्योंकि अब मैं कुछ हद तक योजना बनाकर उस पर काम कर सकूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!