लाइव न्यूज़ :

लाहिड़ी पालमेटियो चैम्पियनशिप में संयुक्त 25वें स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: June 14, 2021 13:22 IST

Open in App

रिजलैंड (अमेरिका) 14 जून भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी यहां पालमेटियो चैम्पियनशिप के आखिरी दौर में चार अंडर 67 के शानदार कार्ड के साथ संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर रहे।

चौथे दौर में शुरू के पांच होल में से चार में बर्डी लगाकर उन्होंने शानदार शुरूआत की लेकिन इसके बाद इस लय को बरकरार रखी। उन्होंने इस दौरान छह बर्डी और दो बोगी की।

इस दौर में चार अंडर के कार्ड से उनका कुल स्कोर पांच अंडर 279 रहा। इससे पहले उन्होंन शुरूआती तीन दौर में 69-73-70 का स्कोर किया था।

इस प्रदर्शन से हालांकि भारतीय खिलाड़ी को राहत मिली होगी क्योंकि इससे पहले वह तीन टूर्नामेंटों में कट हासिल करने में नाकाम रहे थे।

इससे उनकी फेडएक्सकप रैंकिंग में कुछ हद तक सुधार हुआ है और वह सात स्थान के सुधार के साथ 115 वें स्थान पर पहुंच गये है। सत्र के आखिर में इस रैंकिंग के शीर्ष 125 खिलाड़ी फेडएक्सकप प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगे।

इसबीच दक्षिण अफ्रीका के 22 साल के गैरिक हिग्गो तीन अंडर 68 के कार्ड के साथ कुल 11 अंडर के स्कोर से इसके विजेता बने। छह खिलाड़ी 10 अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!