लाइव न्यूज़ :

लाहिड़ी बरमुडा चैंपियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: November 2, 2020 12:32 IST

Open in App

साउथम्पटन (बरमुडा) दो नवंबर भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी अंतिम दौर में चार अंडर 67 का स्कोर बनाने के बावजूद बरमुडा गोल्फ चैंपियनशिप में शीर्ष 10 में जगह नहीं बना पाये और उन्हें आखिर में संयुक्त 11वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

लाहिड़ी ने इस सप्ताह संयुक्त रूप से सर्वाधिक बर्डी बनायी लेकिन इस बीच उन्होंने काफी बोगी भी की। इनमें तीसरे दिन एक डबल बोगी भी शामिल है।

अच्छी बात यह रही है कि वह अभी तक जिन चारों टूर्नामेंट में खेले हैं उनमें कट में जगह बनाने में सफल रहे। इनमें से एक में वह शीर्ष 10 में शामिल रहे, एक में उन्होंने संयुक्त 11वां स्थान हासिल किया जबकि दो अन्य में शीर्ष 40 में आये।

एक अतिरिक्त बर्डी या एक अन्य पार स्कोर से वह इस सत्र में दूसरी बार शीर्ष 10 में पहुंच सकते थे। लाहिड़ी ने कुल 10 अंडर 274 का स्कोर बनाया और वह किरादेच अफीबरनराट के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर रहे।

लाहिड़ी ने कहा, ‘‘मैंने इस सप्ताह जो निरंतरता बनाये रखी उससे मैं खुश हूं। मैंने छोटी छोटी गलतियां की जिससे मुझे काफी नुकसान हुआ। शीर्ष 10 में जगह नहीं बना पाने से निराश हूं। ’’

लाहिड़ी ने अंतिम दौर में दूसरे, चौथे और सातवें होल में बर्डी बनायी लेकिन नौवें होल में बोगी कर बैठे। उन्होंने अगले पांच होल में पार स्कोर बनाया। उन्होंने अंतिम चार होल में तीन बर्डी बनायी और एक बोगी की।

ब्रायन गे ने पीजीए टूर में अपना पांचवां खिताब जीता। उन्होंने प्लेऑफ में विंडहैम क्लार्क को हराया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!