लाइव न्यूज़ :

लाहिड़ी बायर्न नेल्सन पीजीए टूर्नामेंट में संयुक्त 96वें स्थान पर

By भाषा | Updated: May 14, 2021 12:13 IST

Open in App

मैककिनी (अमेरिका), 14 मई कोविड—19 से उबरने के बाद वापसी करने वाले भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने एटी एंड टी बायर्न नेल्सन गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 96वें स्थान पर हैं।

जोर्डन स्पीथ और जे जे स्पॉन दोनों ने नौ अंडर 63 का समान स्कोर बनाया। राफा काबरेरा बेलो सहित चार खिलाड़ियों ने आठ अंडर 64 का कार्ड बनाया।

लाहिड़ी वायरस से संक्रमित होने के कारण पिछले तीन सप्ताह नहीं खेल पाये थे। उन्होंने 10वें होल से शुरुआत की तथा 11वें होल में बर्डी बनायी। इसके बाद उन्होंने अगले 11 होल तक इवन पार का स्कोर बनाया।

उन्होंने चौथे होल में शॉट गंवाया और फिर अगले तीन होल में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। लाहिड़ी ने हालांकि आठवें और नौवें होल में बर्डी बनायी और दो अंडर के साथ पहले दौर का अंत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!