लाइव न्यूज़ :

लद्दाख फुटबॉल संघ ने लोगो जारी किया, एआईएफएफ का समर्थन मिला

By भाषा | Updated: September 8, 2021 13:34 IST

Open in App

लद्दाख, आठ सितंबर लद्दाख फुटबॉल संघ का लक्ष्य अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से मान्यता हासिल करने का है और राष्ट्रीय महासंघ ने यहां खेल को बढ़ावा देने के लिए संस्था को पूर्ण समर्थन का वादा किया है।

लद्दाख फुटबॉल संघ के अंतर्गत अभी 35 क्लब हैं।

लद्दाख फुटबॉल संघ ने छह सितंबर को अपना लोगो जारी किया और इस मौके पर एआईएफएफ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे जिसमें राष्ट्रीय महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता, कोषाध्यक्ष जेडए ठाकुर और सहायक महासचिव प्रशासन लेफ्टिनेंट कर्नल बीएमआर मेहता शामिल रहे।

लद्दाख से सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल, करगिल जिला संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अली चंदन और लद्दाख फुटबॉल संघ के अध्यक्ष ताशी ग्यालसन भी इस दौरान मौजूद थे।

लोगो समारोह के बाद एक छोटी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई जिसमें लद्दाख में लद्दाख फुटबॉल संघ द्वारा किए गए विकास और कार्यों की जानकारी दी गई।

लद्दाख फुटबॉल संघ को मान्यता की संभावना पर एआईएफएफ उपाध्यक्ष वीपी दत्ता ने कहा, ‘‘लद्दाख फुटबॉल संघ को एआईएफएफ की पूर्ण मान्यता मिल सकती है अगर वे एआईएफएफ के संविधान की प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन करते हैं तो। मान्यता के बाद एआईएफएफ हर स्तर पर लद्दाख फुटबॉल संघ का समर्थन करेगा। यह तकनीकी समर्थन हो या प्रशासनिक।’’

लद्दाख फुटबॉल संघ ने मिनर्वा पंजाब अकादमी के साथ साझेदारी करके छह से 10 साल के आयु वर्ग के लिए चयन ट्रायल का भी आयोजन किया।

चयनित बच्चों को ट्रेनिंग के लिए शत प्रतिशत छात्रवृत्ति, मुफ्त शिक्षा और छात्रावास के साथ 10 साल का अनुबंध दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!