कुमारन ने रोटेक्स मैक्स चैलेंज ग्रैंड फाइनल्स में रजत ट्राफी जीती

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:45 IST2021-12-21T22:45:13+5:302021-12-21T22:45:13+5:30

Kumaran wins silver trophy in Rotex Max Challenge Grand Finals | कुमारन ने रोटेक्स मैक्स चैलेंज ग्रैंड फाइनल्स में रजत ट्राफी जीती

कुमारन ने रोटेक्स मैक्स चैलेंज ग्रैंड फाइनल्स में रजत ट्राफी जीती

साखिर (बहरीन), 21 दिसंबर भारत के आदित्य कुमारन ने रोटेक्स मैक्स चैलेंज ग्रैंड फाइनल्स में रजत ट्राफी जीती। यह रोटेक्स राष्ट्रीय चैंपियन्स की वार्षिक कार्टिंग प्रतियोगिता है।

तिरुचिरापल्ली के रहने वाले 18 वर्षीय कुमारन ने डीडी2 वर्ग में भाग लिया और फाइनल्स से पहले उन्होंने तीसरे स्थान पर रहकर 36 ग्रिड के ‘ग्रैंड फाइनल्स’ के लिये क्वालीफाई किया। ग्रैंड फाइनल्स में वह दूसरे स्थान पर रहे।

कुमारन ने कहा, ‘‘भारत का प्रतिनिधित्व करना सपना सच होने जैसा है और मुझे खुशी है कि मैंने यह उपलब्धि हासिल की। भारतीय तिरंगा पोडियम पर देखना गौरवशाली क्षण था और मैं ताउम्र इसे याद रखूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kumaran wins silver trophy in Rotex Max Challenge Grand Finals

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे