लाइव न्यूज़ :

क्रेजीकोवा ने फ्रेंच ओपन में दो खिताब जीते

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:26 IST

Open in App

पेरिस, 13 जून (एपी) फ्रेंच ओपन में अपना पहला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के एक दिन बाद बारबोरा क्रेजीकोवा ने रविवार को यहां युगल स्पर्धा की ट्राफी भी अपने नाम की और वह 2000 में मैरी पीयर्स के बाद रोलां गैरां में एकल और युगल खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गयीं।

चेक गणराज्य की क्रेजीकोवा ने हमवतन कैटरीना सिनियाकोवा के साथ मिलकर महिला युगल फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी को आसानी से 6-4 6-2 से शिकस्त दी।

अनास्तासिया पावलूचेंकोवा को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीतने वाली क्रेजीकोवा ने सिनियाकोवा के साथ तीसरी मेजर ट्राफी जीती और युगल रैंकिंग में शीर्ष पर वापसी सुनिश्चित की।

क्रेजीकोवा और सिनयाकोवा की रोलां गैरां में यह दूसरी ट्राफी है जिन्होंने 2018 में भी यहां युगल खिताब जीता था। इन दोनों ने 2013 में पेरिस में ही जूनियर खिताब भी जीता था।

रोलां गैरां 2020 की एकल चैम्पियन स्वियातेक और माटेक सैंड्स केवल तीसरे टूर्नामेंट में ही साथ में खेल रही थीं। पोलैंड और अमेरिकी खिलाड़ी की जोड़ी 1-5 से पिछड़ रही थी और उन्होंने अगले तीन गेम जीत लिये लेकिन वे क्रेजीकोवा और सिनियाकोवा को इसे अपने नाम करने से नहीं रोक सकीं जिन्होंने 43 मिनट में ही पहला सेट जीत लिया।

दूसरे सेट में भी क्रेजीकोवा और सिनयाकोवा ने दबदबा बनाते हुए बैकहैंड विनर से जीत हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!