लाइव न्यूज़ :

नोवोत्ना से प्रेरित क्रेजीकोवा पहला ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन जीता

By भाषा | Updated: June 12, 2021 22:37 IST

Open in App

पेरिस, 12 जून (एपी) पूरे समय अपनी दिवंगत कोच के बारे में सोचती रही चेक गणराज्य की गैर वरीय बारबोरा क्रेजीकोवा ने अनास्तासिया पेवलियुचेंकोवा को 6 . 1, 2 . 6, 6 . 4 से हराकर फ्रेंच ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया ।

क्रेजीकोवा के कैरियर का एकल खिलाड़ी के तौर पर यह पांचवां टूर्नामेंट है । पिछले पांच साल में रोलां गैरो पर खिताब जीतने वाली वह तीसरी गैर वरीय खिलाड़ी है ।

क्रेजीकोवा ने जीत दर्ज करते ही आंखें मूंद ली और अपनी पूर्व कोच 1998 विम्बलडन चैम्पियन याना नोवोत्ना को याद किया जिनका 2017 में कैंसर के कारण निधन हो गया था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ उनके आखिरी शब्द थे कि खेल का मजा लो और ग्रैंडस्लैम जीतने की कोशिश करो । मुझे पता है कि वह कहीं से मुझे देख रही होंगी । इसीलिये दो हफ्ते के भीतर यह संभव हो सका । ’’

वह अब वर्ष 2000 के बाद दोहरा खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने की कोशिश में होंगी । उस समय मैरी पियर्स ने महिला एकल और युगल दोनों खिताब जीते थे । क्रेजीकोवा और कैटेरिया सिनियाकोवा पहले ही दो ग्रैडस्लैम युगल खिताब जीत चुकी हैं और अब उन्हें फाइनल खेलना है ।

अनास्ताासिया के कैरियर का यह पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल था । दूसरे सेट में उन्हें बायें पैर में चोट का उपचार कराना पड़ा ।

क्रेजीकोवा के कैरियर का यह दूसरा डब्ल्यूटीए एकल खिताब है। उसने पिछले महीने फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में खिताब अपने नाम किया था ।

फ्रेंच ओपन महिला वर्ग में लगातार छठी बार कोई नयी चैम्पियन बनी है । दूसरी वरीयता प्राप्त और चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका ने एक मैच के बाद मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर नाम वापिस ले लिया था । मीडिया से बातचीत की अनिवार्यता को लेकर उनकी अधिकारियों से ठन गई थी।

नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी को बायें कूल्हे में चोट के कारण दूसरे दौर से बाहर होना पड़ा । सेरेना विलियम्स चौथे दौर में और गत चैम्पियन इगा स्वियातेक क्वार्टर फाइनल में हार गईथी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!