लाइव न्यूज़ :

कृष्ण कुमार ने पुरूष और हरमिलन बैंस ने महिला 800 मीटर का स्वर्ण जीता

By भाषा | Updated: June 27, 2021 22:06 IST

Open in App

पटियाला, 27 जून हरियाणा के कृष्ण कुमार और पंजाब की हरमिलन बैंस ने रविवार को यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के तीसरे दिन आसान जीत से क्रमश: पुरूष और महिला 800 मीटर के स्वर्ण पदक अपने नाम किये।

कृष्ण कुमार ने मार्च में फेडरेशन कप में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने एक मिनट 50.12 सेकेंड के समय से पहला स्थान हासिल किया।

उत्तराखंड के अनु कुमार ने रजत और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मंजीत सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।

हरमिलन बैंस को एनआईएस में स्थानीय समर्थन मिला। 22 साल की इस एथलीट ने दो मिनट 2.57 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली की चंदा ने रजत जबकि श्रीलंका की निमली लियानाराच्ची ने दिल्ली की शालू चौधरी को पीछे छोड़ते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

वहीं केरल के त्रिकूद एथलीट एल्डहोस पॉल ने 16.58 मीटर के प्रयास से पहला स्थान प्राप्त किया। फेडरेशन कप के स्वर्ण पदक विजेता उन्नीकृष्णन दूसरे और अब्दुल्ला अबूबेकर तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं की हेप्टाथलन रेस सोनू कुमारी ने 5004 अंक जुटाकर जीती जो फेडरेशन कप की कांस्य पदक विजेता थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!