क्रूस ने दिलायी यूनियन बर्लिन को होफेनहीम पर 3-1 से जीत

By भाषा | Updated: November 3, 2020 11:12 IST2020-11-03T11:12:00+5:302020-11-03T11:12:00+5:30

Kraus led Union Berlin to a 3–1 win over Hofenheim | क्रूस ने दिलायी यूनियन बर्लिन को होफेनहीम पर 3-1 से जीत

क्रूस ने दिलायी यूनियन बर्लिन को होफेनहीम पर 3-1 से जीत

सिनशीम, तीन नवंबर (एपी) जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मैक्स क्रूस के शानदार खेल की बदौलत यूनियन बर्लिन ने जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में होफेनहीम को 3-1 से हराया।

इस जीत से यूनियन छह दौर के बाद नौ अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि होफेनहीम सात अंक के साथ 12वें स्थान पर खिसक गया है।

क्रूस ने 60वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया और इसके बाद स्थानापन्न जोएल पोहजानपालो और सेड्रिक टियुचर्ट को गोल करने में मदद की।

बुंदेसलीगा अंकतालिका में बायर्न म्यूनिख गोल अंतर के आधार पर बोरुसिया डोर्टमंड से आगे शीर्ष पर है। इन दोनों टीमों के छह मैचों में समान 15 अंक हैं। इन दोनों के बीच शनिवार को मुकाबला होगा। ये दोनों टीमें लिपजिग से दो अंक आगे हैं।

Web Title: Kraus led Union Berlin to a 3–1 win over Hofenheim

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे