लाइव न्यूज़ :

कोविड पाबंदियां: स्पेनिश इंटरनेशनल में नहीं खेल पाएंगे भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी

By भाषा | Updated: May 3, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई देश के शीर्ष पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों प्रमोद भगत और सुकांत कदम की पैरालंपिक की तैयारियों को झटका लगा क्योंकि कोविड-19 महामारी के चलते नए पृथकवास नियमों के कारण भारतीय टीम स्पेनिश इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी।

टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 16 मई तक होना है लेकिन स्पेन ने भारत से आने वाले यात्रियों के लिए 10 दिन का अनिवार्य पृथकवास लागू किया है जिसके कारण खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट में हिस्सा लेना संभव नहीं है।

भगत ने कहा, ‘‘दुबई पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद मैं स्पेनिश इंटरनेशनल में हिस्सा लेने को लेकर उत्सुक था क्योंकि यह पैरालंपिक से पहले आखिरी टूर्नामेंट था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसका इस्तेमाल तोक्यो में पैरालंपिक की तैयारी के मौके के रूप में करना चाहता था। लेकिन मैं समझ सकता हूं कि ये मुश्किल समय है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे कोविड नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।’’

भगत और कदम भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने पिछले महीने दुबई पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में चार स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक जीते।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भगत ने हमवतन कुमार नितेश को एसएल3 पुरुष एकल फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने मनोज सरकार के साथ मिलकर पुरुष युगल एसएल3-एसएल4 स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता।

एसएल4 पुरुष एकल में रजत पदक जीतने वाले कदम ने कहा, ‘‘हां, इससे हमारी तैयारियां थोड़ी प्रभावित होंगी क्योंकि हम पैरालंपिक से पहले अधिक प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट खेलना चाहते थे। मैं इस टूर्नामेंट को लेकर विशेष रूप से उत्साहित था क्योंकि यहां स्वर्ण पदक जीतकर मैं रेस टू तोक्यो रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच सकता था। लेकिन हम इस फैसले का सम्मान करते हैं और कड़ी मेहनत करेंगे तथा पैरालंपिक में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!